Vedant Samachar

मनोहरा उपार्जन केंद्र में 124 क्विंटल धान की कमी, प्रभारी पर FIR

Vedant Samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार,14 जनवरी (वेदांत समाचार) । जिले में पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी निगरानी और चाक-चौबंद व्यवस्था लागू की है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर उपार्जन केंद्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 124.80 क्विंटल धान (मूल्य 2,95,651.20 रुपये) की कमी पाई गई।

धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा द्वारा इस हेराफेरी में शासन को नुकसान पहुंचाने और अमानत में खयानत करने के आरोप में 13 जनवरी 2026 को थाना हथबंद में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिले में एक रईस मिलर्स के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।

Share This Article