Vedant Samachar

कोरबा जिले के दीपिका-गेवरा में 25वें वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Vedant samachar
3 Min Read

राजू तिवारी,कोरबा,16 फरवरी (वेदांत समाचार)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिले के दीपिका-गेवरा स्थित प्रगति नगर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के 25वें वर्ष पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं महाभोग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर में महाभोग अर्पित करने के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति की ओर से नगर पालिका परिषद दीपिका के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अरुणीश तिवारी (दादा भाई) के साथ अंचल के वरिष्ठ नेता रजनीश तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश यादव, अरविंद सिंह, विनोद कर्स, ललित राठौर, कबिलास जी, धर्मेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, योगेंद्र तिवारी, राजू तिवारी, हितेश अग्रवाल, गजेंद्र राठौर, अमरीश सिंह, दीपक जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली और श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद ग्रहण कराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज शर्मा, मन्नू राठौर, कांग्रेस नेता तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला, प्रशांति सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पत्रकार सुशील तिवारी, हेमचंद सोनी, समरजीत सिंह, राधेश्याम सिंह, अभिषेक सिंह, विशाल अग्रवाल, ऋषभ साहू, बालेंद्र सिंह, भरत मिश्रा, कमलेश जायसवाल, मनोज दुबे, कुसुम केवट, निशू तिवारी, रोहित राठौर, बकुल सोलंकी, मनोज महतो, सोनू सोनी, सतीश राठौर, राजकुमार त्रिपाठी, वाल्मीकि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, राधे देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

साथ ही, South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

Share This Article