Vedant Samachar

चांपा शहर में युवक की हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा, 19 फरवरी 2025: चांपा शहर में एक शादी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 फरवरी को हुई थी, जब मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में आए लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में रामधन पटेल और साहिल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रामधन पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, मनोज उर्फ गोलू मांझी, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल, चंद्रप्रकाश यादव और दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के रूप में की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article