Vedant Samachar

KORBA: स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में ग्रामाणों को चिकित्सा, विशेषज्ञों ने दिए बीमारियों से बचाव के परामर्श

Vedant samachar
2 Min Read

-नवागांव-कला में एचटीपीएस द्वारा स्वास्थ्य शिविरों हुआ आयोजन

कोरबा 13 फरवरी 2026- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम की ओर से ग्राम नवागांव-कला में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में हृदयरोग विशेषज्ञ डाॅ. रूपेश श्रीवास्तव, श्वसन रोग विशेषज्ञ डाॅ. शशिकांत भास्कर और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. एकता चावरे द्वारा ग्रामीणों को संबोधित कर जागरूक किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा ग्रामवासियों को शराब व धूम्रपान छोड़ने, नियमित कसरत करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, महिलाओं को माहवारी के दिनों में स्वच्छता के साथ सावधानी रखने, गर्भावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच, बच्चों को निमोनिया का टीकाकरण कराने, टीबी से बचाव एवं प्रसार रोकने के लिए मास्क के उपयोग की सलाह दी गई।

हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम नई परियोजना 2×660 मेगावाट संयंत्र के समीपस्थ गांवों में स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम श्रृंखला छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी की निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व(CER- Corporate Environmental Responsibility ) के हिस्से हैं। जनरेशन कंपनी, विद्युत संयंत्र के समीपस्थ 11 गांवों में सीईआर के कार्यों को जमीनी स्तर पर पहुंचा रही है।

इससे पहले कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों एवं नवागांव कला के सरपंच लखन सिंह कंवर एवं पंचगणों का एचटीपीएस प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। स्वास्थ्य शिविर में परामर्श के बाद सर्दी, खांसी, बुखार एवं जीवन रक्षक दवाइयां बांटी गईं। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित 91 ग्रामवासियों ने शिविर पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया है। शिविर में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, चिकित्सालय के प्रशासनिक प्रभारी जीडी बर्वे, चिकित्साधिकारियों की टीम डाॅ. श्वेतांबरी महंता, डाॅ. रेणु कौशिक, डाॅ. प्रीति पूनम कुजूर और डाॅ. पीके पटेल एवं अन्य अधिकारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Share This Article