रायपुर, 23 दिसंबर (वेदांत समाचार)। वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल की माता जी श्रीमती ऊषा कौशल (उम्र 76 वर्ष) का मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर है। श्रीमती ऊषा कौशल के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही अनेक गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रीमती ऊषा कौशल की अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे कचना रोड स्थित राजीव लोचन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (ऐश्वर्या किंगडम के सामने) से देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्रीमती ऊषा कौशल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र ऋतुराज कौशल, अशोक कौशल, आनंद कौशल तथा दामाद विशाल यादव शामिल हैं। परिवारजनों ने सभी परिचितों, शुभचिंतकों और समाजजनों से अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।



