Vedant Samachar

हज यात्रियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण

Vedant Samachar
1 Min Read

राजनांदगांव ,12 फरवरी(वेदांत समाचार) । शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले 28 हज यात्रियों का जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में स्वास्थ्य परीक्षण एवं मैन्जाईटिस, पोलियो एवं एन्फुलइजा का टीका लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण में सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. खुमान सिंह मंडावी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रकांत उर्वशा, जिला माइक्रोबॉयोलाजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी अखिलेश सिंह, वैक्सीन कोल्ड चौन प्रबंधक हितेश कुल्हाड़े, सचिवीय सहायक (टीकाकरण) मनीष निमजे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article