मुख्यमंत्री ने प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर दुःख प्रकट किया

रायपुर 28 जनवरी (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

अर्जुन हिरवानी का शुक्रवार सवेरे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।