जिले में वन्यप्राणी तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 01 नग जिन्दा पेंगोलिन (सालखपरी) कीमती लगभग 5 लाख रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद 27 जनवरी (वेदांत समाचार)। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर डॉ आनंद छाबड़ा के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री जे.आर. ठाकुर के द्वारा समस्थ थाना प्रभारियों को अवैध हिरा तस्करी, गांजा, शराब, वन्य जीव एवं जुआ, सट्टा के कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में थाना पीपरछेड़ी को मुखबीर से सूचना मिलने पर 01 नग पेंगोलिन के साथ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


दिनांक 27.01.2022 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति जो काला जैकेट काला पैंट पहना है जो मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23-एच-9247 डिलक्स से उडिसा से भौदी की ओर बिक्री करने के फिराक में घुम रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी पीपरछेडी ने वरिष्ट अधिकारिओं को अवगत कराया। जिस पर पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर निर्देश एवं अति0 पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर, एस.डी.ओ.पी गरियाबंद श्री पुष्पेन्द्र नायक , डीएसपी निशा सिन्हा के मर्गदर्शन पर थाना स्टाफ व स्पेशल टीम गठीत कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिस पर ग्राम गोडलबाय नाला के पास मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया व मोटर सायकल क्रमांक के आधार पर घेराबंदी कर रोका गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अपना नाम तरूण ठाकुर पिता टेशराम ठाकुर उम्र 25 साल साकिन रसेला थाना छुरा का रहने वाला बताया। जिसके पास रखे हुये एक जुट की बोरी में क्या है पुछने पर टाल मटोल करने लगा। जिसे गवाहों के समक्ष जूट के बोरी को खोल कर देखने से एक नग जिन्दा पेंगोलिन (साल खपरी) रखा हुआ था। आरोपी से पेंगोलिन रखने के संबंध में पुछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। प्रकरण में आरोपी तरूण ठाकुर पिता टेशराम ठाकुर उम्र 25 साल साकिन रसेला थाना छुरा जिला गरियाबंद को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त पेंगोलिन का नाप-तोल करने पर 10 किलो 300 ग्राम किमती लगभग 05 लाख रूपये एवं मोटर सायकल डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23-एच-9247 डिलक्स किमती 30 हजार रूपये को कुल जुमला 05 लाख 30 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। जो आरोपी का कृत्य धारा 9,39(ख)52 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीपरछेडी उप निरीक्षक सुमन लाल पोया, प्र.आर. 119 लाखेश्वर निषाद, स्पेशल टीम प्र.आर. अंगद राव, चुडामणी देवता, आरक्षक सुशील पाठक, यादराम ध्रुव, जय प्रकाश मिश्रा, रवि सिन्हा, हरिश साहू ,अनील अनंत, परमेश्वर नेताम, राजेश मरकाम का सहरानीय योगदान रहा।
नाम आरोपी:- तरूण ठाकुर पिता टेशराम ठाकुर उम्र 25 साल साकिन रसेला थाना छुरा
जप्ती:- एक नग जिन्दा पेंगोलिन करीबन 10 किलो 300 ग्राम किमती करीबन 05 लाख रूपये।
डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23-एच-9247 डिलक्स किमती 30 हजार रूपये।