Vedant Samachar

लीनेस क्लबों का संयुक्त एरिया मीट संपन्न…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,10 फरवरी(वेदांत समाचार)। ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट CG-1 स्वर्णिम 2026 के अंतर्गत आने वाले एरिया–8 एवं एरिया–9 के क्लबों का संयुक्त एरिया मीट सोमवार, 10 फरवरी 2026 को लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लीनेस क्लब कोरबा, दादर गोल्डन क्लब एवं हरीतिमा क्लब दर्री की सक्रिय सहभागिता रही।

एरिया मीट के दौरान सभी क्लबों की अध्यक्षों ने आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं, क्लब सचिवों द्वारा वर्ष भर में संचालित सेवा गतिविधियों, प्रशासनिक बैठकों तथा आय–व्यय का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष रखा गया। बैठक में क्लबों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर एरिया–8 की एरिया ऑफिसर ली. गीता श्रीवास, एरिया–9 की एरिया ऑफिसर सुमन श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष (पीडीपी) चित्रलेखा चंदेल एवं उषा अरोड़ा, रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल, रीजन एडवाइजर ममता रानी वासन, वीडीसी डॉ. अंजना सिंह उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में लीनेस क्लब कोरबा की अध्यक्ष लीनेस सविता पाठक सहित रेखा केवट, कमलजीत कौर, ली. गायत्री नायक, मनीषा अग्रवाल, मीना ठाकुर, मीनाक्षी हलधर, रेखा त्रिपाठी, गंगा कल्ला सहित लगभग 20 लीनेस बहनों की उपस्थिति रही। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।

Share This Article