Vedant Samachar

ई-चालान के नाम पर 5 लाख की साइबर ठगी, अस्पताल मैनेजर बना शिकार

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 08 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ई-चालान के नाम पर ठगों ने एक निजी अस्पताल के मैनेजर से 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित के व्हाट्सऐप नंबर पर ई-चालान से संबंधित एक संदेश भेजा था, जिसमें एक लिंक दिया गया था। जैसे ही पीड़ित ने लिंक खोला, उसके बैंक खाते से 5 लाख रुपये की राशि कट गई।


यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक को खोलने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें।

Share This Article