कुुछ ही देर में इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली,,23 जनवरी (वेदांत समाचार)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह स्थापना समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए योगदान को पहचानने और सम्मानित करने के लिए है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज से देश में गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया गेट पर बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। वहीं, आज यानी 23 जनवरी को देश में पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है।

इंडिया गेट पर लगने वाली होलोग्राम की प्रतिमा पर नेताजी की 3डी छवि पेश की जाएगी। होलोग्राम प्रतिमा का आकार 28 फीट ऊंचा और 6 फीट चौड़ा रहेगा।

बता दें कि महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को उस जगह लगाई जाएगी जहां पहले ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम की मूर्ति लगी थ। जार्ज पंचम की प्रतिमा को साल 1968 में हटा दिया गया था।

वहीं, आज दिए जाने वाले पुरस्कार में 51 लाख रुपये नकद और संगठनों के लिए एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही 5 लाख रुपये नकद और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।