Vedant Samachar

10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी राकेश कर्ष पिता हरिसरण कर्ष, उम्र 40 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सारागांव को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी सारागांव, प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक गोवर्धन टाइगर तथा महिला आरक्षक ममता पटेल का विशेष योगदान रहा। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article