Vedant Samachar

रात में घर में घुसकर मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 02 फरवरी 2026। रात्रि के समय घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 फरवरी 2026 की रात लगभग 11:30 बजे आरोपी श्रवण साहू ने प्रार्थी राजू पटेल, निवासी कोटमीसोनार के घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गया। आरोपी ने प्रार्थी के बेटे के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा ईंट के टुकड़े से हमला कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 331(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राम साहू (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम कोटमीसोनार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा बताया गया है।

उक्त कार्यवाही में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article