एक्टिंग से पैसा कमाकर इस चीज में इन्वेस्ट करते थे सुशांत सिंह राजपूत, करना चाहते थे ये काम

नई दिल्ली,20 जनवरी (वेदांत समाचार)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई बिहार से की।

इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की। उन्होंने भले ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने सांइस के प्रति अपनी रुचि को कभी नजरअंदाज नहीं किया। यही वजह थी कि सुशांत सिंह राजपूत हमेशा अपने पास एक टेलीस्कोप रखते थे और अक्सर रात को आसमान में तारे देखते थे। साइंस के प्रति अपनी रुचि को वह कई इंटरव्यू में भी बताते रहे थे।

इतना ही नहीं फिल्म सोनचिड़िया के निर्देशक अभिषेक चौबे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अपने किसी साइंस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और वह एक्टिंग के जरिए पैसा कमाकर उसमें इन्वेस्ट कर रहे थे। अभिषेक चौबे ने यह भी बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत पैसे को गंभीरता से नहीं लेते थे और ज्यादातर पैसे अपने साइंस प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करते थे।

अभिषेक चौबे ने कहा, ‘वह एक साहसी इंसान थे और बहुत सारी चीजें करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने कभी भी पैसे को गंभीरता से नहीं लिया। वह फिल्मों से कमाए सभी पैसों को अपने साइंस प्रोजेक्ट में खर्च करते थे। वह सांइस को लेकर काफी दीवाने थे। वह विज्ञान संस्थान में निवेश करना चाहता थे। सुशांत ने एक बार मुझसे कहा था कि उन्होंने एक्टिंग के जरिए पैसा कमाया ताकि वह अपना जीवन विज्ञान को समर्पित कर सकें। वह एक दुर्लभ व्यक्ति थे, जिन्हें फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जुनून नहीं था। उनकी रुचि कहीं और थी।’

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। वह पहली बार साल 2008 में टीवी सीरियल ‘किस देश में होना मेरा दिल’ में नजर आए थे। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया। उनका यह सीरियल दर्शकों को इतना पसंद आया कि सुशांत सिंह राजपूत घर-घर में मशहूर हो गए। पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनेत्री अंकिता

इस बाद सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। उन्होंने साल 2013 में ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह पीके,एमएस धोनी, केदारनाथ, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी, जो उनके निधन के बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।