कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच इस राज्य में खुलेंगे स्कूल, सरकार ने दी मंजूरी

देश भर में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू हो रही है। आज के केसेज की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 3 लाख 17 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं ओमिक्रोन वेरिएंट के 9287 मामले सामने आ चुके है। वहीं दिल्ली, मुंबई समेत तमाम राज्यों के हालात खराब हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने यहां के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए उनके हित में यह निर्णय लिया है।

इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, सीएम उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister, CM Uddhav Thackeray) ने राज्य में स्कूल फिर से खोलने की घोषणा की है। उन्होंने आज आज 20 जनवरी, 2022 को एक कैबिनेट बैठक में अपनी सहमति दी। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के स्कूलों के लिए 24 जनवरी, 2022 से ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। यह फैसला कक्षा 1 से 12 तक सभी पर लागू है। वहीं इस फैसले की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (School Education Minister Varsha Gaikwad)ने की है। मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने घोषणा की कि छात्र फिर से स्कूलों में आना शुरू कर सकते हैं। इन स्कूलों को केवल, उन्हीं जगहों पर खोला जाएगा, जहां कोरोना के मामले कम हैं। वहां स्थानीय प्रशासन अपने अनुसार स्कूलों को खोलने का निर्णय ले सकता है।

हालांकि इससे पहले, रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि महाराष्ट्र में स्कूल 27 जनवरी, 2022 तक खुल सकते हैं। पैरेंट्स एसोसिएशन और कई मंत्रियों ने स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे से अपील की थी, क्योंकि छात्र बड़े पैमाने पर पढ़ाई के के नुकसान का सामना कर रहे थे। इन्हीं मांगों को मानते हुए महाराष्ट्र में स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।