कोरबा,30 जनवरी (वेदांत समाचार)। वार्ड क्रमांक 1 रामसागरपारा स्थित दादी धाम मंदिर परिसर के सामने दादी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रही है। कथा वाचन आचार्य पंडित बालमुकुंद तिवारी (तिफरा, बिलासपुर) द्वारा किया जा रहा है।
शुक्रवार को आयोजित कथा प्रसंग में आचार्य श्री तिवारी ने भगवान शिव के विविध अवतारों पर विस्तारपूर्वक कथा सुनाई। कथा में भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप, अवतारों की महिमा एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथा उपरांत रामसागरपारा के वार्डवासियों द्वारा कथा वाचक आचार्य पंडित बालमुकुंद तिवारी को सप्रेम स्मृति चिन्ह एवं फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चित्ररेखा चंदेल, आकांक्षा चंदेल, पूर्व पार्षद दीपा राठौर, लक्ष्मी चौहान, श्याम बाई नेताम, विमल जगत, संजना पटेल, भगवती मरावी, वैशाली मरावी, जगबाई मरावी, जय सिंह नेताम, विपेंद्र कुमार साहू, संतोष गुप्ता, हर्ष नेताम, लकेश्वर साहू एवं शेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
दादी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन कर रहा है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।



