Vedant Samachar

मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 27 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान क्रेडाई प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी माह राजधानी रायपुर में विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित होने वाले नेशनल कन्वेंशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, संजय रहेजा, अभिषेक बछावत सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article