स्वच्छ सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति में राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण- सिन्हा

कोरबा 15 जनवरी (वेदांत समाचार)। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने जारी एक बयान में बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा में भारत सरकार द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया जाना था जिसमें नगर पालिक निगम द्वारा पूर्व वर्तमान व एल्डर मैन यानी सत्ताधारी दल कांग्रेस के ही सदस्य बनाए गए हैं जो स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए घातक सिद्ध हो सकता हैl
सिन्हा ने आगे बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 नगर निगम कोरबा में सभी वार्डों में ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर देश में स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल स्थान प्राप्त करना उद्देश्य था लेकर कोरबा नगर निगम में शासित कांग्रेश सत्ताधारी दल ने सामाजिक कार्यकर्ताओं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विपक्ष व निष्पक्ष नागरिकों मैं से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति के बजाय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपकृत किया गया है l

ऐसा प्रतीत हो रहा है जो आने वाले समय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पर असर पड़ेगा तथा कोरबा को देश की शिखर से नीचे गिराने का एक षड्यंत्र कहा जा सकता है इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि वर्तमान स्वच्छ सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर की नियुक्ति निरस्त कर समाजिक स्वयंसेवी संगठनों तथा स्वतंत्र नागरिकों में से बनाया जाए ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 मैं कोरबा देश में अव्वल स्थान प्राप्त कर सके कांग्रेस द्वारा पुनः विचार करते हुए अपने उपकृत करने की योजना के तहत कार्यकर्ताओं का नाम स्वेच्छा से वापस ले ले अन्यथा कोरबा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 राजनीति के चक्रव्यूह में फंसकर रह जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी कांग्रेस की होगीl