अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा के द्वारा गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद का नक्सल उन्मुलन समन्वय मीटिंग लिए

महासमुंद 14 जनवरी (वेदांत समाचार)। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकविवेकानंद सिन्हा के द्वारा गरियाबंद जिले के साथ-साथ जिला धमतरी, महासमुंद के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों का संयुक्त रुप से नक्सली गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु बैठक लिए।


मीटिंग के दौरान समस्त पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से योजना बनाकर कार्य करने हेतु अपने-अपने विचार रखे। नक्सल मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जे. आर .ठाकुर धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, एसटीएफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे, SDOP (नगरी) मयंक रणसिंह, महासमुंद (बागबाहरा) SDOP कपिल चंद्रा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद चंद्रेश सिंह ठाकुर, मैनपुर SDOP रूपेश डाडे, गरियाबंद SDOP पुष्पेंद्र नायक रक्षित निरीक्षक उमेश राय उपस्थित रहे।