Union Budget 2022-23 : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट 2022-23

संसद का बजट सत्र (budget session of parliament) 31 जनवरी से शुरू होगा। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाला संसद का बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2022-23 (Union Budget 2022-23) पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक फिर एक महीने के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा। जो कि 8 अप्रैल तक चलेगा।