कोविड प्रतिबंध के चलते नेमावर में नहीं लगा मकर संक्रांति पर मेला, 900 मीटर लंबी चुनरी मां नर्मदा को चढ़ाई

नेमावर 14 जनवरी (वेदांत समाचार)।  कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर जिले में भी पाबंदियों का दौर जारी है। प्रशासन ने नेमावर में मकर संक्रांति पर आयोजित होेने वाले मेले प्रतिबंध लगाया है। शुक्रवार को मकर संक्रांति पर सुबह से ही नेमावर श्रद्धाल पहुंचे। अलसुबह से मां नर्मदा स्नान में स्नान कर पूजा अर्चना की। हालांकि पिछले साल मुकाबले व कोविड संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही कम नजर आई।

इस दौरान सुबह एक भक्त ने मां नर्मदा को 900 मीटर से ज्यादा लंबी चुनरी चढ़ाई। इतनी लंबी चुनरी को लेकर विशेष इंतजाम किए। नाव के जरिए चुनरी को एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाया गया। वहीं घाट पर बैरिकेट्सिंग के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया था। टीआई आर वास्कले ने बताया कि स्नान पर प्रतिबंध नहीं था। हमारी टीम घाटों पर तैनात है। मेले को लेकर प्रतिबंध था।

हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही कम है। भीड़ जुटने को लेकर प्रतिबंध लगाया था। उल्लेखनीय है कि हर साल मेला आयोजित होने पर बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ ही प्रदेशभर से श्रद्धालु स्नान करने नेमावर पहुंचते हैं। पिछले साल भी लाखों की संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस बार कोविड के असर के चलते सीमित संख्या में लोग पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रतिबंध के चलते गांव से कई लोगों ने नहीं आने का निर्णय लिया। सिद्धेश्वर महादेव पर लोगों ने दर्शनन व पूजन किया। वहीं भक्तों ने नर्मदा के नाभि स्थान पर भी जाकर दर्शन किए।