बिलासपर रेलवे ने कोरोना के खिलाफ चलाया अभियान “मास्क नहीं लगाया तो खैर नहीं”, वसूल रही 500 जुर्माना

बिलासपुर 13 जनवरी (वेदांत समाचार)। यदि आप ट्रैन में सफर कर रहे है तो हो जाइये सावधान। बिलासपुर रेलवे इन दिनों कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए सभी के लिए एक विशेष अभियान का चला रही है। जिसमे सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब बिना मास्क के स्टेशन पहुंचना यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। रेलवे ने ऐसे लापरवाही यात्रियों को सबक सिखाने के लिए मुहिम की शुरुआत की है। 27 जनवरी तक चलने वाली इस जांच के दौरान रेलवे का कमर्शियल स्टाफ बिना मास्क के यात्रियों को मास्क पहनने के लिए नहीं कहेगा, बल्कि सीधे 500 रुपये का जुर्माना करेगा। अभियान के पहले दिन दोपहर 12 बजे तक 10 से अधिक यात्रियों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है।

यह विशेष अभियान रेल मंडल के प्रत्येक स्टेशनों में गुरुवार से शुरू हुआ है। दरअसल अभी संक्रमण से बचना है तो मास्क, सैनिटाइजर और दो गज की दूरी यही तीन सावधानी जरूरी है। पर अभी भी कई यात्रियों में कोरोना का खौफ नहीं है। बिना मास्क के ही यात्रा करने पहुंच जा रहे हैं। जबकि रेलवे प्रत्येक स्टेशनों में इसके लिए उद्घोषणा करा रही है। जिसमें यात्रियों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं।

जाहिर है कि यदि ट्रेनों के जरिए संक्रमण बढ़ता है तो पहले की तरह परिचालन बंद भी हो सकती है। ऐसा होता है तो यात्रियों को असुविधा होगी। वह जरुरी काम से कही भी नहीं जा सकेंगे। अपील के साथ- साथ रेलवे का मानना है कि सख्ती भी जरुरी है। इसीलिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। पिछली बार रेलवे बोर्ड ने एक आदेश जारी कर बिना मास्क के यात्रियों पर 500 रुपये जुर्माना करने की छूट दी थी।

उस समय आरपीएफ व कमर्शियल विभाग की टीम ने संयुक्त जांच कर कार्रवाई भी की। लेकिन बाद में जांच बंद हो गई। इसी का असर है कि तीसरी लहर में भी यात्री उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जब जुर्माना किया जाएगा, तब यात्रियों में कार्रवाई का डर आएगा। रेल मंडल के आदेशानुसार सुबह छह बजे से जोनल स्टेशन में जांच चल रही है। इस दौरान जुर्माना भी किया गया। यह सख्ती रात तक चलेगी। इसके बाद मंडल कार्यालय को रिपोर्ट भी सौंपेंगे। जांच के दौरान कमर्शियल विभाग की टीम के साथ आरपीएफ भी है।

टीम ने ड्यूटी के दौरान करना है कार्रवाई

पिछली बार जब बिना मास्क के यात्रियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया तो पांच टीम बनाई गई थी। पर इस अभियान में टीम ने बनाई गई है, बल्कि सुबह छह से दोपहर दो बजे तक और दो बजे रात 10 बजे तक जिस टिकट जांच स्टाफ की ड्यूटी लगेगी। उन्हें टिकट के साथ बिना मास्क के यात्रियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।