राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की भेंट…
रायपुर,24 जनवरी (वेदांत समाचार) । राज्यपाल रमेन डेका से शनिवार को लोक भवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल डेका ने उन्हें जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की शुभकामनाएं दी।
[metaslider id="133"]
