Vedant Samachar

JCI कोरबा सेंट्रल एवं जेसीआरटी विंग द्वारा ‘बसंत पिकनिक फिएस्टा’ का सफल आयोजन…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा ,24 जनवरी (वेदांत समाचार)। जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं JCRT Wing के संयुक्त तत्वावधान में अप्पू गार्डन में “बसंत पिकनिक फिएस्टा” का आयोजन हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बसंत पंचमी का पावन पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया तथा सदस्यों ने पारिवारिक पिकनिक का भी आनंद लिया।


कार्यक्रम को विशेष बनाने हेतु बच्चों के लिए मंत्र/श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की मुख्य अतिथि नूतन विश्वकर्मा रहीं, जबकि परियोजना निदेशक छवि मित्तल ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर JCRT की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल ने सभी सदस्यों, LGB टीम, पास्ट प्रेसिडेंट्स एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो पाया।


कार्यक्रम में लगभग 30–35 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में Nakshatra Boutique, Ganesh Crockery एवं Grace Beauty Parlour का सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए आयोजकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर JCRT की पास्ट प्रेसिडेंट Mukta के विशेष मार्गदर्शन की सराहना की गई। साथ ही कार्यक्रम की खुशियों को और बढ़ाते हुए JCRT की पास्ट प्रेसिडेंट Prachi Jhakdi का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द, पारिवारिक जुड़ाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article