राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के तहत् आयोजित चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

कवर्धा 12 जनवरी (वेदांत समाचार)। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के उपलक्ष्य में 14 दिसम्बर 2021 से 21 दिसम्बर 2021 तक क्रेडा एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला स्तरीय चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन 2 ग्रुपों (ग्रुप-ए, ग्रुप-बी) में सम्पन्न किया गया। पहला ग्रुप में कक्षा 6 वी से 8 वी एवं दूसरा ग्रुप में कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया है। जिला स्तर से प्रतिभागियों का चित्रकला एवं स्लोगन के एंट्रीस का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा किया गया और परिणाम घोषित किया गया है। आज ऊर्जा शिक्षा उद्यान कवर्धा में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कन्हैया अग्रवाल सदस्य, क्रेडा रायपुर द्वारा विभिन्न स्कूलीय छात्र-छात्राओं को उद्बोधन में ऊर्जा संरक्षण के संबंध में अक्षय ऊर्जा उपकरणों, एल.ई.डी. बल्ब एवं 5 स्टार रेटिंग उपकरणो का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने घरों में उपयोग किए जा रहे विद्युत उपकरणों का उपयोग नहीं होने पर स्वीच बंद किए जाने का संदेश दिया तथा मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल, सदस्य द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला एवं स्लोगन के विजिय प्रतिभागियो पुरस्कार वितरण किया गया। चित्रकला ग्रुप-ए में प्रथम पुरस्कार राशि 5000 रूपए कु. शशिकला खरे, कक्षा 8वी, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सहसपुर लोहारा, द्वितीय पुरस्कार राशि 3000 श्री ऐश्वर्य साहू, कक्षा 7वी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चिखली, तृतीय पुरस्कार राशि 2000 विजय जायसवाल, कक्षा 8वी, स्वामी करपात्रीजी शास. पूर्व माध्यमिक शाला, कवर्धा को पुरस्कृत किया गया है।


इसी तरह चित्रकला ग्रुप-बी में प्रथम पुरस्कार राशि 5000 निलेश लांझी, कक्षा 10वी, शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय, मिनमिनिया (मैदान), द्वितीय पुरस्कार राशि 3000 कु. अंजनी पटेल, कक्षा 11वी, शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला, महाराजपुरडीह, तृतीय पुरस्कार राशि 2000 कु. दीपमल्लिका सिंह, कक्षा 12वी, जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला (कवर्धा) को पुरस्कृत किया गया है।
स्लोगन ग्रुप-ए में प्रथम पुरस्कार राशि 3000 कु. चांदनी साहू, कक्षा 7वी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चिखली, द्वितीय पुरस्कार राशि 2000 कु. हेमलता साहू, कक्षा 8वी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कुंआ, तृतीय पुरस्कार राशि 1000 कु. रिया केशरवानी, कक्षा 6वी, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंगलिश मिडियम स्कूल कवर्धा, को पुरस्कृत किया गया है।


स्लोगन ग्रुप-बी में प्रथम पुरस्कार राशि 3000 समीर कुमार, कक्षा 12वी, शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला, सिंघारी, द्वितीय पुरस्कार राशि 2000 कु. अदिती साहू, कक्षा 11वी, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला, राजानवागांव, तृतीय पुरस्कार राशि 1000 कु. साक्षी चन्द्रवंशी, कक्षा 9वी, डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, धरमपुरा को पुरस्कृत किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कन्हैया अग्रवाल, सदस्य, क्रेडा रायपुर, भानूप्रातप, अधीक्षण अभियन्ता क्रेडा, अनिल कुमार बिंझवार, जिला प्रभारी क्रेडा, अविनाश ठाकुर, ब्यूरो चीफ, अमृत संदेश, चन्द्रकांत देशमुख, उप अभियन्ता, कृष्णाराव पात्रो, मैकेनिक, चन्द्रकुमार जोशी, कनिष्ठ सहायक, एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षकाएं तथा पालकगण उपस्थित थे।