अर्जुन कपूर की ‘द लेडी किलर’ में लीड रोल में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘द लेडी किलर’ में भूमि पेडनेकर की एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया है कि मेकर्स ने भूमि को फिल्म में अर्जुन के अपोजिट कास्ट किया है। अर्जुन के साथ भूमि फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। अजय बहल इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।