BJP नेता थाईलैंड की जिन लड़कियों के साथ पकड़ाए, उनमें 4 जेंडर चेंज कराकर फीमेल बने

इंदौर 09जनवरी (वेदांत समाचार)। इंदौर में पकड़ाए सेक्स स्कैंडल में 7 में से 4 थाईलैंड की लड़कियां जेंडर चेंज कराकर फीमेल बनी हैं। लड़कियों से जब्त पासपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पासपोर्ट में चार लड़कियों का जेंडर मेल दर्ज है। विजय नगर इलाके के एटम स्पा सेंटर में गुरुवार रात पुलिस ने रेड कर स्कैंडल पकड़ा था। 10 लड़कियों (इनमें 7 थाईलैंड की हैं) के साथ पकड़े गए 8 कस्टमर्स में 3 खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं। तीनों मसाज कराने वहां गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार थाईलैंड से 7 लड़कियां आई हैं। 4 के पास जब्त पासपोर्ट में इनका जेंडर मेल लिखा हुआ है। चारों जेंडर चेंज कराकर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। स्पा के संचालक संजय से अभी पूछताछ की जा रही है।

इस तरह से बने थे केबिन

इस तरह से बने थे केबिन

मंत्री शाह के करीबी हैं युवा मोर्चा नेता
BJP के तीनों पदाधिकारी प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी है। मंत्री शाह इसी क्षेत्र से विधायक हैं। मामला सामने आया तो कई लोगों ने मंत्री और उनके बेटे दिव्यादित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

संचालक लड़कियों को कमीशन पर रखे था
स्पा सेंटर का संचालक कस्टमर्स से 5 से 10 हजार रुपए तक वसूलता था। धंधे में शामिल युवतियों को कमीशन के तौर पर दो से तीन हजार रुपए देता था। इस धंधे के लिए उसने थाईलैंड की लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था।