KORBA : पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा 8 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले के उरगा थाना इलाके में ट्रेलर ने एक बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दी। हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, जिसके कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी भाई टंडन कोरबा-चांपा मार्ग से पैदल ही सुबह जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कोथरी के पास पीछे से आ रही ट्रेलर ने गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर गई। बताया गया कि महिला के सिर और शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण उसकी जान गई। महिला को टक्कर मारकर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही महिला का शव देख हंगामा करने लगा। इसके बाद उन्होंने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की खबर लगते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भी खूब समझाया। जिसके बाद वह माने फिर शांत होकर घर लौट गए। पुलिस ने अब मामले में जांच शुरू कर दी है।