Vedant Samachar

कन्नौजिया राठौर समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत हुए शामिल, सामाजिक भवन हेतु 20 लाख की घोषणा

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,12 जनवरी(वेदांत समाचार)। पाड़ीमार, बालकोनगर में कन्नौजिया राठौर समाज बालको इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं उद्योग, श्रम, आबकारी एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान समाज की मांग पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कन्नौजिया राठौर समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की सहर्ष घोषणा की, जिस पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कन्नौजिया राठौर समाज सदैव अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में प्रेरणादायी भूमिका निभाता रहा है। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को सशक्त करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हीतानंद अग्रवाल, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद रजत खूंटे, समाज के संरक्षक गोपाल प्रसाद राठौर, कार्यक्रम के अध्यक्ष जय राठौर, सुनील राठौर, सचिव देवेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष दीलेन्द्र यादव, संपत यादव, हेमचंद राठौर, राघवेंद्र राठौर, सीताराम राठौर, लखन चंद्रा, यामिनी राठौर, निर्मला राठौर, भगवती राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामाजिक एकजुटता एवं विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Share This Article