Weather Alert : मौसम वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की दी चेतावनी

रायपुर 3 जनवरी (वेदांत समाचार)। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी हवाएं आने वाले दिनों में ठंड बढ़ाएंगी, साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिलेगा। बता दें कि कल अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है, यहां 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज यिका गया है। जबकि राजधानी में रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, कवर्धा में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक कोहरे के चलते सड़को पर सुबह गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया था। कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर की दूरी तक की गाड़ी भी नजर नहीं आ रही थी।