BIG BREAKING : मड़वा प्लांट पुलिस छावनी में हुआ तब्दील, तीन जिलों के एडिशनल एसपी ने सम्भाला मोर्चा

कोरबा 3 जनवरी (वेदांत समाचार)। मडवा प्लांट,चांपा के ग्राम मड़वा में संचालित सीएसईबी पाॅवर प्रोजेक्ट के भू-विस्थापित कल आक्रोशित हो गए है। जानकारी के अनुसार नियमित कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर उन्होंने रविवार भू-विस्थापितो का उग्र प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार भू- विस्थापितो ने अपनी मांगो को लेकर जब प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई गई तब मारपीट करते हुए प्लांट के फुके वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। भू-विस्थापितों की मांग पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। मडवा प्लांट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिसके लिए 3 जिलों के एडिशनल एसपी सहित 400 से अधिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमे रोहित झा ASP बिलासपुर, अभिषेक वर्मा ASP कोरबा, शिव चरण सिंह परिहार डीएसपी कोरबा एनलोगों की ड्यूटी लगी है।