Vedant Samachar

धान खरीदी ने किसान जवाहरलाल को दिया भरोसे और आत्मनिर्भरता का संबल

Vedant samachar
2 Min Read
  • परिवार की आवश्यकताओं, घर-गृहस्थी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जरूरतों को करेंगे पूरा

जांजगीर-चांपा, 09 जनवरी 2026/ जिले में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की लगातार आवक बनी हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसान-हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

जिले के किसान जवाहरलाल राठौर ने 26.80 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पेंड्री में विक्रय किया। धान खरीदी की सहज, त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया से वे बेहद संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि केंद्र में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे किसानों का भरोसा व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है। श्री राठौर ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने परिवार की आवश्यकताओं, घर-गृहस्थी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जरूरतों की पूर्ति में करेंगे। यह आय न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि आगामी फसल चक्र की तैयारी में भी उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है और उनका भविष्य सुरक्षित हो रहा है।

Share This Article