रायगढ़ ,05 अप्रैल (वेदांत समाचार): रायगढ़ में एक युवती को युवक ने ठगी का शिकार बनाया है। सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट में कंपयुटर ऑपरेटर की संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगबाज ने 3 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। साथ ही फर्जी नियुक्त पत्र भी थमा दिया। जब इसकी जानकारी युवती को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोतरा की रहने वाली पद्मनी यादव 27 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बैकुंठपुर निवासी हरीश मिश्रा से उसकी पहचान भतीजी तनु यादव के माध्यम से हुई थी।
जहां हरिश मिश्रा द्वारा पद्मनी को यह बोला गया कि कलेक्ट्रेरेट सारंगढ़ मे कम्पयूटर ऑपरेटर की संविदा नियुक्ति हो रही है जिसमे वह नियुक्ती करवा सकता है। इसके बाद उसने नौकरी लगाने के नाम पर रुपये की डिमांड की। तब पद्मनी ने 9 फरवरी से 22 मार्च तक अलग-अलग किस्तों में अपनी भतीजी के फोन पे के माध्यम से 3 लाख 8 हजार 500 रुपसे उसे भेजी और 23 मार्च को उसने अपने फोन पे के माध्यम से 30 हजार रुपये भेजी। इसके बाद कुछ दिन बाद हरीश मिश्रा से उसने नौकरी के बारे में पूछी, तो आज हो जाएगा कल हो की बात कहकर टालमटोल करने लगा।
कई दिनों तक उसका नियुक्ति पत्र नहीं आया और 20 मार्च को उसकी भतीजी के माध्यम से एक नियुक्ति पत्र मिला। इसके बाद हरीश मिश्रा ने फोन कर रायगढ़ कलेक्ट्रेट में मिलने के बुलाया और पद्मनी उससे मिलने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची, तो हरीश मिश्रा का मोबाईल बंद मिला। ऐसे में पद्मनी रायगढ़ कलेक्ट्रेट में जाकर नियुक्ति पत्र को चेक कराने पहुंची। जहां उसे बताया गया कि यह नियुक्ति आदेश पत्र फर्जी है। ऐसे में उसे ठगी का अहसास हो गया और उसने कोतरा रोड थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
