Vedant Samachar

CG BREAKING: बिलासपुर के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी बैठक

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 06 जनवरी (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में न्यायधानी बिलासपुर को प्रदेश के दूसरे बड़े शहर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास आवश्यक है। उन्होंने सड़क, पेयजल, सीवरेज, आवास, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अधोसंरचनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में शहरी विकास से जुड़े प्रस्तावों, लंबित परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर बिंदुवार मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, क्षेत्रीय विधायकगण, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बिलासपुर के विकास को नई दिशा देने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए।

Share This Article