- आठ वर्षों के दौरान लगभग 65,000 मरीज़ों का इलाज किया गया, जो सेंटर की क्लिनिकल क्षमता और सुलभ, किफायती कैंसर उपचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रायपुर, 04 फरवरी, 2026: विश्व कैंसर दिवस से पहले, भारत की अग्रणी धातु, तेल व गैस, खनिज, बिजली व टेक्नोलॉजी कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बाल्को मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के ज़रिए भारत में कैंसर उपचार के इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। बीएमसी भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक है, जिसमें रायपुर, छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक 170 बिस्तरों की ऑन्कोलॉजी फैसिलिटी है। इससे मध्य भारत में किफायती, उन्नत और क्यूरेटिव ऑन्कोलॉजी केयर तक जनता की पहुँच बढ़ी है।
संयुक्त राष्ट्र का तीसरा सतत विकास लक्ष्य हैः अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती- जिसका मकसद सभी के लिए सेहतमंद ज़िंदगी सुनिश्चित करना व उनके कल्याण को बढ़ावा देना है। इस लक्ष्य के मुताबिक काम करते हुए बीएमसी एडवांस्ड डायग्नोस्टिक और थेरप्यूटिक क्षमताओं के ज़रिए कैंसर केयर के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। वर्ष 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से, यह सेंटर पूरी तरह से और आसानी से मिलने वाले कैंसर उपचार के लिए एक बड़ा केन्द्र बन गया है, जिसने अब तक लगभग 65,000 मरीज़ों का इलाज किया है, लगभग 12,000 बड़ी सर्जरी की हैं और 80,000 से ज्यादा कीमोथेरेपी सेशन किए हैं। क्लिनिकल केयर के अलावा, बीएमसी ने 500 से ज्यादा सामुदायिक स्वास्थ्य जाँच शिविर और कैंसर जागरुकता कार्यक्रम किए हैं, जिससे ग्रामीण व शहरी दोनों समुदायों में रोग का जल्दी पता लगाने तथा उसकी रोकथाम के लिए अस्पताल के अचल समर्पण की पुष्टि होती है।
दुनिया भर में कैंसर के मामलों में भारत का एक बड़ा हिस्सा है। हमारे यहाँ कई मामलों का पता देर से चलता है और उन्नत उपचार केवल महानगरों में ही मिलता है। जो लोग बड़े शहरों में नहीं रहते उनके लिए अस्पताल तक न पहुँच पाने के कारण इलाज में देरी हो जाती है, फलतः नतीजे भी खराब होते हैं। बाल्को मेडिकल सेंटर जैसे डीसेंट्रलाइज्ड सेंटर, अच्छी क्वालिटी की कैंसर केयर को समुदायों के करीब लाकर इस कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
इस प्रभाव को दर्शाते हुए, बाल्को मेडिकल सेंटर ने हाल ही में ऑन्कोलॉजी की सबसे मुश्किल प्रक्रियाओं में से एक ‘व्हिपल पैंक्रियाटिकोडुओडेनेक्टॉमी विद पोर्टल वेन रिसेक्शन’ को संपन्न किया। यह प्रक्रिया 42 साल के एक मरीज़ पर की गई, जिसे बॉर्डरलाइन रिसेक्टेबल पैंक्रियाटिक कैंसर था। यह जटिल प्रक्रिया आमतौर पर दुनिया के कुछ विशिष्ट अस्पतालों में ही की जाती है।
विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुश्री ज्योति अग्रवाल ने कहा, “विश्व कैंसर दिवस हमें याद दिलाता है कि जागरुकता, जल्दी पता लगाना और समय पर इलाज, कैंसर के बोझ को कम करने के सबसे असरदार तरीकों में से हैं। बाल्को मेडिकल सेंटर और इसके समुदाय-केन्द्रित हस्तक्षेप के ज़रिए, हम अच्छी क्वालिटी की कैंसर केयर तक पहुँच बढ़ाने तथा स्वास्थ्य हेतु एक प्रोएक्टिव अप्रोच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को समुदायों के करीब ले जाकर हम एक स्वस्थ और ज्यादा मज़बूत समाज में अपना हर संभव योगदान दे रहे हैं।“
वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने सेंटर के शीघ्र डायग्नोसिस पर जोर को दोहराते हुए कहा, “वक्त पर डायग्नोसिस और सोच-समझकर फैसला लेने से कैंसर के नतीजों में काफी सुधार होता है। वर्ल्ड कैंसर डे पर हमारी पहल क्लिनिकल एक्सीलेंस और सामुदायिक जुड़ाव पर हमारे दोहरे फोकस को दिखाती है। स्क्रीनिंग, जागरुकता कार्यक्रम और विशेषज्ञों के साथ बातचीत के ज़रिए हम लोगों को समय पर इलाज और बेहतर जिंदगी के लिए आवश्यक जानकारी व सहयोग देना जारी रखे हुए हैं।“
विश्व कैंसर दिवस की अपनी पहल के तहत बीएमसी ने सामुदायिक संगठनों और शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में कई कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प लगाए, ताकि खतरों को जल्दी पहचाना जा सके और समय पर चिकित्सीय मदद मुमकिन की जा सके। इसमें ‘नॉलेज इज़ पॉवर’ कैंसर अवेयरनेस वेबिनार भी शामिल है। निवारक उपायों को लोग प्राथमिकता दें, इस हेतु उन्हें प्रेरित करने के लिए बीएमसी ने 1 से 7 फरवरी, 2026 तक कुछ खास हैल्थ स्क्रीनिंग पैकेजेस पर 20 प्रतिशत की छूट की भी घोषणा की है, जिससे प्रारंभिक डायग्नोसिस में आने वाली रुकावटों को कम करने में मदद मिलेगी। जमीनी स्तर पर पहुँच स्थापित करने के लिए तेरापंथ समाज, रायपुर के साथ स्क्रीनिंग प्रोग्राम; रूंगटा डेंटल कॉलेज, भिलाई में एक कैम्प तथा स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एसएचएसआरसी) एवं डियर फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड के साथ मिलकर हैल्थ टॉक और स्क्रीनिंग कैम्प शामिल हैं।
वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन (वीएमआरएफ) का बाल्को मेडिकल सेंटर उत्तम चिकित्सा तक पहुँच को बेहतर बना रहा है और लाखों लोगों की ज़िंदगी में एक अच्छा बदलाव ला रहा है। बीएमसी की मशहूर कैंसर स्पेशलिस्ट की टीम नियमित रूप से लोगों को समय पर प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग और विभिन्न प्रकार के कैंसरों के लिए शुरु में ही जोखिम घटाने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाती है।
सेंटर के चिकित्सा विशेषज्ञ जागरुकता चर्चा, स्वास्थ्य शिविर और वेबिनार जैसे मंचों के माध्यम से विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों और समुदाय के सदस्यों से जुड़ते हैं। कैंसर उपचार के अलावा बाल्को मेडिकल सेंटर में रोगियों को व्यापक मनोवैज्ञानिक, पोषण संबंधी और फिजिकल थेरेपी सहयोग मिलता है, साथ ही पेशेंट सपोर्ट ग्रुप्स तक पहुँच भी मिलती है जो उनकी उपचार यात्रा के दौरान उन्हें भावनात्मक सहारा देते हैं।



