[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रामपुर विधायक प्रतिनिधि जय किशन पटेल पर जातिगत गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज, FIR से मचा राजनीतिक हलचल

रामपुर विधायक प्रतिनिधि जय किशन पटेल पर जातिगत गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज, FIR से मचा राजनीतिक हलचल

कोरबा,03 जनवरी (वेदांत समाचार)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया के विधायक प्रतिनिधि जय किशन पटेल के विरुद्ध जातिगत गाली-गलौज एवं मारपीट के गंभीर आरोपों पर पुलिस चौकी रजगामार में FIR दर्ज की गई है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

FIR में दर्ज विवरण के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जय किशन पटेल द्वारा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा मारपीट कर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घटना के दौरान शिकायतकर्ता को अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर जारी है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar