वाहन खरीदी के लिए निविदा 1 जनवरी तक आमंत्रित

बिलासपुर 27 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में एक नया वाहन क्रय किया जाएगा। जिसके लिए न्यूनतम दरों के निर्धारण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2022 दोपहर 3 बजे तक है। प्राप्त निविदाओं को 13 जनवरी 2022 को शाम 4.30 बजे खोला जाएगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी www.bilaspur.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।