गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021: ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल, न्याय योजना का कृषि और संबद्ध क्षेत्र में दिखा असर..

नई दिल्ली 26 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। केंद्र सरकार ने आज सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया। जिसमें ग्रुप बी के राज्यों में ‘सामाजिक कल्याण और विकास’ में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इसे जारी किया, जिसमें ग्रुप बी के राज्यों में मध्य प्रदेश सबसे टॉप पर रहा। मध्य प्रदेश को 4887 नंबर मिले, जबकि राजस्थान 4884 नंबर के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ 4862 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप बी में झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल भी शामिल रहे।