कांकेर में स्थानीय अवकाश घोषित….

कांकेर 24 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। कलेक्टर ने जिले के लिए कलेण्डर वर्ष 2022 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिले में 22 मार्च दिन मंगलवार को रंगपंचमी, 5 सितम्बर दिन सोमवार को नवाखाई और 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को दीपावली के दूसरा दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। उपरोक्त स्थानीय अवकाश के दिनों में कोषालय उपकोषालय यथावत खुले रहेंगे।