[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

शहीद आरक्षक दिनेश नाग की पत्नी को मिला 1.10 करोड़ का सैलरी पैकेज, एसपी ने सौंपा चेक

शहीद आरक्षक दिनेश नाग की पत्नी को मिला 1.10 करोड़ का सैलरी पैकेज, एसपी ने सौंपा चेक

बीजापुर,29 दिसंबर (वेदांत समाचार)। माओवादी विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त डीआरजी बीजापुर में पदस्थ शहीद आरक्षक दिनेश नाग के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2025 को माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में आरक्षक दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद जवान के बलिदान को सम्मान देते हुए राज्य सरकार की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीजापुर शाखा द्वारा शहीद जवान की पत्नी पूजा नाग के नाम जारी 1.10 करोड़ रुपये (एक करोड़ दस लाख रुपये) का चेक पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने सौंपा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संबल का प्रतीक है। शहीद आरक्षक दिनेश नाग का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar