Vedant Samachar

78 गेंदों में शतक, अगली 19 गेंदों पर 150… ध्रुव जुरेल ने वनडे में किया बड़ा कारनामा

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,29 दिसंबर : विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ ध्रुव जुरेल का बल्ला जबरदस्त अंदाज में बरसा है. ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ सिर्फ शतक नहीं लगाया बल्कि उसके साथ कुछ उपलब्धियां भी अपने नाम कर ली है. यूपी के विकेटकीपर बल्लेबाज ने फर्स्ट डाउन उतरकर सिर्फ टूर्नामेंट में ही नहीं बल्कि अपने वनडे करियर का भी पहला शतक ठोका. उन्हीं के जमाए शतक का नतीजा रहा कि यूपी की टीम बड़ौदा के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 359 रन बनाने में कामयाब रही.

ध्रुव जुरेल ने 101 गेंदों पर बनाए 160* रन
ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ 101 गेंदों का सामना करते हुए 160 रन बनाए. वो आखिर तक नाबाद रहे, जिसमें 8 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. इस इनिंग के दौरान ध्रुव जुरेल ने अपना शतक 78 गेंदों पर पूरा किया. वहीं 100 से 150 रन तक का फासला उन्होंने सिर्फ अगली 19 गेंदों पर पूरा किया. ध्रुव जुरेल ने 97 गेंदों पर 150 रन पूरे किए.

वनडे करियर का पहला शतक जड़ा
ध्रुव जुरेल के लिस्ट ए यानी वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर है. ये उनके वनडे करियर का पहला शतक है. इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 80 रन का था. उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर में 12 मैच खेले थे, जिसमें 4 अर्धशतक के साथ 56 की औसत से 336 रन बनाए थे.

विजय हजारे ट्रॉफी में आग उगल रहा बल्ला!
ध्रुव जुरेल का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में जमकर रन उगल रहा है. ये उनका लगातार तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है. इससे पहले 24 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेले टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने 80 रन बनाए थे. जबकि 26 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी. लगातार 3 मैचों में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर ध्रुव जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी के लीडिंग रन स्कोरर में भी शामिल हैं.

ध्रुव जुरेल VS बड़ौदा के गेंदबाज
ध्रुव जुरेल ने अपनी इनिंग के दौरान बड़ौदा के 6 गेंदबाजों का सामना किया, जिसमें उसके कप्तान क्रुणाल पंड्या भी शामिल रहे. ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा रासिख सलाम के गेंदों की धुनाई की. उन्होंने उनके खिलाफ 14 गेंदों में ही 55 रन ठोक डाले. उसके अलावा उन्होंने राज लिंबानी को 21 गेंदों पर 34 रन मारे. क्रुणाल पंड्या के खिलाफ ध्रुव जुरेल ज्यादा जोर से नहीं बरस सके. उनके खिलाफ वो 27 गेंदों में 26 रन ही बना सके.

Share This Article