जीपीएम जिले में पदस्थ 06 प्रधान आरक्षक पदोन्नति पर सहायक उप निरीक्षक बने

0 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ स्टार सेरेमनी

जीपीएम 24 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। बिलासपुर रेंज के 92 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची दिनाँक 22/12/2021 को पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी के द्वारा जारी की गई है। पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक बनाया गया हैं। जीपीएम जिले के 6 प्रधान आरक्षक :- दीपक तिवारी, विदेशी साहू, नरेश गर्ग, धर्मेन्द्र भारद्वाज, नवीन कुमार मिश्रा, सहसराम रजक को वरिष्ठता क्रम में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गयी हैं।

इसी क्रम में दिनांक 23/12/ 2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जीपीएम में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेग़ांवकर के द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने सभी पदोन्नत सहायक उपनिरीक्षको को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप अफसर बन गए है अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। पुलिस विभाग की छबि को बरकरार रखेंगे, आपका व्यवहार आम जनता औऱ स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अव्वल दर्जे का होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों के द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेग़ांवकर , रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, स्टेनो संजय राठौर, पदोन्नत अधिकारीगण एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे।