Vedant Samachar

मिनटों में बनाएब चटपटी कद्दू की टिक्की

Vedant Samachar
1 Min Read

उबले कद्दू और देसी मसालों के शानदार मेल से तैयार होती है, जिसमें न ज्यादा तेल लगता है और न ही भारी सामग्री. कुरकुरी परत और अंदर का मसालेदार स्वाद इसे एक परफेक्ट स्नैक बनाता है|

सामग्री:

कद्दू (उबला और मैश किया हुआ) – 1 कप

उबले आलू – 1 मध्यम

बेसन – 2 टेबलस्पून

हरी मिर्च – बारीक कटी

अदरक – कद्दूकस किया हुआ

लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून

गरम मसाला – ½ टीस्पून

अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया – बारीक कटा

तेल – सेंकने के लिए

विधि :

एक बाउल में कद्दू और आलू अच्छी तरह मैश करें.

इसमें सभी मसाले, बेसन और हरा धनिया डालकर मिक्स करें.

अब इससे छोटी-छोटी टिक्की का आकार दें.

तवे पर थोड़ा तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें.

गरमा-गरम टिक्की हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें.

यकीन मानिए, यह कद्दू की टिक्की एक बार बनाने के बाद आपकी किचन की फेवरेट रेसिपी बन जाएगी|

Share This Article