Vedant Samachar

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग, युवा कांग्रेस ने टीपी नगर चौक में किया विरोध प्रदर्शन

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,27 दिसंबर (वेदांत समाचार)। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को शीघ्र एवं पूर्ण न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर) द्वारा शुक्रवार को टीपी नगर चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता एक बार फिर न्याय की गुहार लगाने सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जघन्य अपराध के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलना देश की न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव, आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू सहित महिला पदाधिकारी संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी एवं पिंकी महंत उपस्थित रहीं।

प्रदर्शन के दौरान पीड़िता के समर्थन में नारे लगाए गए और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई।

Share This Article