Vedant Samachar

BREAKING:जशपुर NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो चालकों की मौत

Vedant samachar
1 Min Read

जशपुर,27 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। जिले से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार के पास दो भारी मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए।
हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद काफी देर तक दोनों चालकों को ट्रकों से बाहर नहीं निकाला जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस एवं राहत दल द्वारा कटर मशीन की मदद से ट्रकों को काटकर शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

Share This Article