धान की सुरक्षा के लिए किया जाए समुचित उपाय – कलेक्टर


0 बेमौसम वर्षा से सावधानी बरतने के लिए निर्देश ।


जांजगीर-चपा 22 दिसंबर (वेदांत समाचार) कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान की समुचित सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों, उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी सहित धान खरीदी से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी केंद्रों में उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का मापदंड के अनुसार स्टेकिंग सुनिश्चित किया जाए। बेमौसम वर्षा की स्थिति में ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था सभी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से की होनी चाहिए। उपार्जन केंद्र में पानी निकासी के लिए भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे उपार्जन केंद्र जहां चबूतरा नहीं है वहां डेनेज की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करवायें। कलेक्टर ने कहा है कि खरीदे गए धान का उठाव भी निरंतर जारी रहे इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय करें।