दिल्ली से जयपुर आया बॉयफ्रेंड महिला से मिलने ;पति को चला पता किया गला काट कर हत्या, 5 साल से अफेयर था…

जयपुर 22 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। जयपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड की बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। कल पूरे दिनभर पुलिस ने संभावित जगहों पर छापामारी की लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। विश्वकर्मा थाना पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि योगेश कुमार (22) दिल्ली में ज्योति नगर ईस्ट गोकुलपुरा का रहने वाला था। करीब पांच साल पहले उसकी जयपुर में रहने वाली वर्षा से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। योगेश ने दिल्ली से जयपुर आकर वर्षा से चोरी-छिपे मिलना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को वर्षा की 3 साल की बेटी का जन्मदिन था। इसी बहाने योगेश अपनी प्रेमिका की बेटी के जन्मदिन पर दिल्ली से जयपुर आ गया। मंगलवार सुबह 4 बजे योगेश ने वर्षा से फोन पर बातचीत की। तब वर्षा उससे मिलने के लिए रोड नंबर 17 जाने के लिए घर से रवाना हो गई। उसे लगा था कि पति करण सिंह (30) सो रहा है। लेकिन करण सिंह को भनक लग चुकी थी।

वह पत्नी का पीछा करते हुए रोड नंबर 17 पर स्थित उद्योग विहार कॉलोनी, वार्ड संख्या 5 में पहुंच गया। वहां करण सिंह अपनी पत्नी व उसके बॉयफ्रेंड योगेश को साथ देखकर गुस्सा हो गया। उसने वर्षा से मारपीट की। जब योगेश बीच बचाव में आया तो जेब रखा चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। उसका गला काट दिया। योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद करण सिंह वहां से भाग निकला।

महिला का प्रेमी योगेश कुमार जो दिल्ली से जयपुर पहुंचा था। बस से उतरने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

महिला का प्रेमी योगेश कुमार जो दिल्ली से जयपुर पहुंचा था। बस से उतरने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

10 साल पहले हुई थी वर्षा और करण की शादी
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में रहने वाले करण सिंह और वर्षा की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उनके दो जुड़वां बेटियां हुई। जो 8 साल की हैं। बेटा पांच साल का है। इसके बाद चौथी संतान बेटी हुई। वह 3 साल की है। करण सिंह को शक था कि बेटी नाजायज संबंधों से हुई है। ऐसे में अक्सर वर्षा से झगड़ा होता रहता था। यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले करण सिंह ने योगेश से फोन पर बातचीत कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।