काम निपटाकर वापस लौट रहा था, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई; मौके पर ही मौत

धमतरी 20 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई। वह काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया गया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर (22) अपने किसी निजी काम से मगरलोड गया हुआ था। काम होने के बाद वह वापस रांकाडीह जा रहा था। इसी दौरान रात को करीब 9.30 बजे रास्ते में उसकी कार परसवानी मार्ग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार नीचे एक गड्ढे में गिर गई और सौरभ की वहीं मौत हो गई। कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घरवालों को भी इसकी जानकारी दी गई। बताया गया है कि सौरभ की मां ज्योति दिवाकर ठाकुर कांग्रेस नेत्री हैं। वह वर्तमान में मगरलोड जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। इसके पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।