Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ी गीत “लुगरा मैचिंग हे” हुआ रिलीज, बस्तर की खूबसूरती और लोकसंस्कृति की झलक

Vedant samachar
2 Min Read

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। आर.जी. राज म्यूजिक के बैनर तले तैयार किया गया नया छत्तीसगढ़ी गीत “लुगरा मैचिंग हे” रिलीज हो चुका है। यह गीत अपनी मधुर धुन, लोक रंग और बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता के कारण श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

गीत का संगीत रामगोपाल राज ने दिया है, जबकि संगीत संयोजन मनोज दिवान द्वारा किया गया है। गीत को अपनी आवाज़ दी है चर्चित गायक दानी वर्मा और अनुपमा मिश्रा ने। इसके बोल राजेश कुमार पिस्दा ने लिखे हैं, जो गीत को खास छत्तीसगढ़ी रंग प्रदान करते हैं।

गीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग जे.के. स्टूडियो बहनाकाड़ी, रायपुर में की गई है। वहीं मिक्सिंग का कार्य राजेश लक्ष्मण (साकेत म्यूजिक स्टूडियो, जयजयपुर) द्वारा किया गया है। वीडियो की शूटिंग जगदलपुर, बस्तर के खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है, जिससे गीत में बस्तर की संस्कृति और प्राकृतिक छटा देखने को मिलती है।

गीत में बस्तर स्टार राकेश यादव और रितिका वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। निर्देशन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी भी राकेश यादव ने निभाई है। डीओपी और एडिटिंग आशुतोष प्रसाद एवं आदित्य प्रसाद द्वारा की गई है, वहीं गीत की संकल्पना भी आशुतोष प्रसाद की है।

गीत में सह-कलाकारों के रूप में सविता रामटेके, आकाश सागर, जागृति बाला, सुजय जोगी, गोकुल बघेल, रुक्मणी साहू, परेश्वर ठाकुर और लुभावना ठाकुर ने भी सशक्त अभिनय किया है। मेकअप सुजय जोगी, कॉस्ट्यूम सावांगा, पोस्टर डिजाइन विशाल साहू (सैम ग्राफिक्स, बीएसपी) और कोऑर्डिनेशन हेमलाल ध्रुव ने संभाला है। डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन इल्यूजन वीएफएक्स द्वारा किया गया है।

इस गीत के मीडिया पार्टनर वेदप्रकाश महंत हैं। “लुगरा मैचिंग हे” छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और आधुनिक प्रस्तुति का सुंदर संगम है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Share This Article