क्रिसमस सदभावना रैली में दिखी राष्ट्रीय एकता की झलक, जगह-जगह हुआ स्वागत..

रायपुर20 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। राजधानी के मसीही समाज की क्रिसमस सदभावना महारैली में जनसैलाब उमड़ा। सदभावना व भाईचारे का संदेश देने वाली महारैली में रैली में अल्पसंख्यक समुदाय व सामाजिक व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की भाईचारे, प्रेम, एकता व सदभावना की परंपरा पेश की। रैली का प्रतिनिधित्व कैथोलिक डायसिस के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर और छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स, मुस्लिम समाज के आरिफ अली फारूखी, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के ग्रंथी अमरीक सिंह व अन्य धर्म गुरुओं ने किया।

रैली में मारथोमा, ऑर्थोडाक्स, मेनोनाइट, बिलिवर्स, न्यू अपास्टालिक, पेंतीकास्टल, लूथरन, सीएनआई, यूनाइटेड, सालेम स्कूल, सेंट पॉल्स स्कूल, कैंपस क्रूसेड, जीजस कॉल्स, कैथोलिक कुंड़ूख उरांव समाज, वायएमसीए, छत्तीसगढ़ क्रिश्चयन फोरम आदि सभी डिनामिनेशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश होटल कर्मचारी कल्याण संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, भाजपा व कांग्रेस के भी प्रतिनिधि, कुंडूख उरांव समाज, सीएनआ चर्च खड़वा, ग्रेस चर्च, सेंट जेकब चर्च जोरा, सेंट मैथ्यूस चर्च पास्ट्रेट कमेटियां, युवा सभा, महिला सभा, भावेनगर व सेंट पॉल्स संडे स्कूल, सर्व आस्था मंच आदि भी शामिल हुए। रैली में मनीष टोप्पो तथा अजय के नेतृत्व में रायगढ़, राजनांदगांव, अंबिकापुर, बिलासपुर, कोरबा, पिथौरा, सरायपाली, भाटापारा आदि के युवाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

कैथोलिक समुदाय का समूह बैरनबाजार में सेंट जोसफ कैथेड्रल प्रारंभ हुआ। राजधानी की संस्थाएं, संगठन व कलीसियाएं सालेम हिंदी स्कूल परिसर से जुलूस के रूप में निकले। नलघर चौक से संयुक्त रैली के रूप में नाचते- गाते बड़े दिन का संदेश दिया। राजीव गांधी चौक पर स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला व टीम ने रैली की अगवानी व स्वागत किया। अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा के साथ सदस्यों ने स्वागत किया। महिला थाना चौक पर भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने रैली की अगवानी की। जनसंपर्क कार्यलय के पास राज्य आंदोलनकारी व संयुक्त किसान मोर्चे के नेता अनिल दुबे ने स्वागत किया। नगर निगम के सभा पति प्रमोद दुबे के मार्गदर्सन में राजीव गांधी चौक पर अर्पण कल्याण समिति ने रैली की अगवानी की। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने पूर्व महापौर दुबे द्वारा प्रारंभ की गई नशे के खिलाफ जन-जागरूकता की जानकारी दी। धर्म गुरुओं ने इसकी सराहना की। सर्व आस्था मंच ने आयकर विभाग के सामने अगवानी की।

रैली नलघर चौक से कोतवाली होते हुए बूढ़ापारा बिजली आफिस, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक होते हुए रैली वापस सालेम स्कूल व सेंट पॉल्स कैथेड्रल परिसर पहुंची। छत्तीसगढ़ डायसिस के प्रवक्ता व रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने घोषणा की कि अब अगले साल रैली को अलग रूप में निकाला जाएगा। रैली में प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां, छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्य व परिधान, सांताक्लाज, बड़े दिन के तराने गाते क्वायर दल संगीत समूह, ऑर्केस्ट्रा आकर्षण का केंद्र थे। मसीही समाज की तरफ से सभी धर्म गुरुओं व संगठन प्रमुखों का सम्मान किया गया। रैली में डॉक्चर भक्तबंधु की ओर से भावना नगर के सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल की एंबुलेंस की लगाई गई थी।

महारैली में विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी., डायसिस के उपाध्यक्ष पादरी अजय मार्टिन व कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, पादरी सुमेंदु अधिकारी, पादरी सुनील कुमार, पादरी शमशेर सामुएल, पादरी असीम प्रकाश विक्रम, फादर जेकब थॉमस, फादर संदीप लाल, पादरी कीर्ति केशरवानी, मोहन सी. सामुएल, जेएम दास, सैयद रजा, फादर सुरेश पाइक, बसंत टिर्की, एडवोकेट फैसल रिजवी, फादर जॉर्ज एप्पन, मनमोहन सैलानी,अब्दुल वाहिद, विनय मसीह, संजू क्लाडियस, एसएम हाशिम, एम के गावरी, डीकन मारकुस केजू, अब्राहम दास, इस्माइल मसीह, शकील अहमद, फादर समरेश पद्दन, सुनील जोसफ, राजेश लाल, जेवियर प्रकाश, आशीष अनुराग सालोमन, राजेश लिविंग्सटन, डिक्सन बैंजामिन, राजेश सामुएल, भाजपा अल्सपसंख्यक मोर्चे के सौरभ देव व सुदेश दास, सुनील कोशी, रूचि धर्मराज, मनीषा कुलदीप, डॉ. विमला दास, मनीष दायल, इजराइल आइजक, दीपक गिडियन, संजय धर्मराज, अनिल सोलोमन, मंजूल राशि दास, सेवियो जॉन, सैम अली, प्रवीण जेम्स, अंजू पीटर, मीनू दास, अगस्टिन दास, प्रेम समीह, मनशीस केजू, कुलदीप सिंग, सालेम सिंग, प्रीतम जेम्स, जेकब पीटर, वीके कासू, सी. तवारिस, ज्ञानमणि पॉल आदि भी शामिल हुए।